: जिला प्रशासन एवं नगर निगम द्वारा आयोजित ‘इको-फ्रेंडली गणेश निर्माण कार्यशाला’ में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की सहभागिता
Vinod Chouksey
Wed, Aug 27, 2025
ग्वालियर जिला प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इको-फ्रेंडली गणेश निर्माण कार्यशाला में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) को आमंत्रित किया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने एवं नागरिकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से GYMC में आयोजित इस वर्कशॉप में संस्थान के लगभग 25 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की भावना को प्रोत्साहित करते हुए प्राकृतिक व मिट्टी से बने गणेश प्रतिमाओं को बढ़ावा देना था, ताकि प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) से होने वाले प्रदूषण से बचा जा सके।
विशेष रूप से, जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने भी इस कार्यशाला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने स्वयं मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा बनाई और उपस्थित जनसमूह को पर्यावरण हितैषी उत्सव के महत्व पर प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के समाजोपयोगी कार्यों की अत्यधिक सराहना की।
संस्थान के स्वयंसेवकों ने न केवल कार्यशाला में भाग लिया, बल्कि लोगों को यह भी जागरूक किया कि त्योहारों के माध्यम से हम प्रकृति-संरक्षण का संदेश समाज तक पहुँचा सकते हैं।
कार्यशाला में दिव्य ज्योति जागृती संस्थान की साध्वी सुश्री विनीता भारती एवं साध्वी सुश्री आकांक्षा भारती उपस्थित थी। इसके अलावा फाइन आर्ट कॉलेज, प्रेस्टीज इंस्टिट्यूट व अन्य संस्थाओं से जुड़ी लगभग 150 महिला व छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नगर निगम की सहायक खेल अधिकारी शुरू श्री विजेता चौहान तथा श्रीमती रानू नाहर वह वाटर वूमेन सुश्री सावित्री एवं अन्य पर्यावरण प्रेमी भी उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन