: दुनिया के सबसे लोकप्रिय राजनेता यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर "सेवा पखवाड़े" अंतर्गत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान तारतम्य में रविन्द्रनाथ टैगोर भवन, विदिशा में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह पहुंचे थे स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ कर संबोधित किया।
Vinod Chouksey
Thu, Sep 18, 2025
साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भैंसोला, जिला धार में पीएम मित्र पार्क, धार का शिलान्यास एवं स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम को वर्चुअली माध्यम से देखा व सुना।
इसके उपरांत टीबी हितग्राहियों सहित अन्य हितग्राहियों को फूड बास्केट, पोषण आहार का वितरण कर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर स्थानीय विधायक श्री मुकेश टंडन , विदिशा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण मीणा , जनपद अध्यक्ष विदिशा श्री वीरसिंह रघुवंशी सदस्य जिला पंचायत श्री तखत सिंह राय नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति शर्मा जी, कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं अधिकारी - कर्मचारी उपस्थित रहे।






Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन