: मध्य प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय जमुनादेवी की पुण्यतिथि मनाई गई भोपाल कांग्रेस कार्यालय भोपाल में।
Vinod Chouksey
Wed, Sep 24, 2025
स्थान : मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल
दिनांक : 24 सितंबर 2025
आज मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जनसेविका स्व. जमुना देवी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने उनके समाजसेवा, विशेषकर आदिवासी कल्याण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि जमुना देवी जी का त्याग और संघर्ष हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।
कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से—
पूर्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा,जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री प्रवीण सक्सेना,एनएसयूआई कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव श्री विजय सरवैया ,प्रदेश प्रवक्ता श्री भूपेंद्र गुप्ता,वरिष्ठ नेता श्री आनंद तारण,प्रदेश प्रवक्ता श्री अभिनव बरोलिया,श्री हाकम सिंह रघुवंशी,श्री अनुराग लोधी,श्री मुजफ्फर अली,श्री भागीरथ पंसारिया
तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
मध्य प्रदेश कांग्रेस परिवार ने उन्हें नमन करते हुए संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया जाएगा।
सादर प्रकाशनार्थ
मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी


Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन