नरसिंहपुर के अस्सू नेमा अब संभालेंगे नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, प्रदेश सचिव : कांग्रेस की बड़ी जवाबदारी
Vinod Chouksey
Sat, May 2, 2026नरसिंहपुर के अस्सू नेमा अब संभालेंगे नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, प्रदेश सचिव नियुक्त
---
नरसिंहपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए नगरीय निकाय प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कमले की सहमति से नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष निशंक जैन ने नरसिंहपुर जिले के वरिष्ठ पार्षद अस्सू नेमा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।
पार्षद अस्सू नेमा लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय हैं और नगरीय क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। जमीनी पकड़ और साफ-सुथरी छवि के चलते पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही नरसिंहपुर, गोटेगांव एवं आसपास के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर अस्सू नेमा ने कहा, "माननीय जीतू पटवारी जी, डॉ. संजय कमले जी एवं निशंक जैन जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। नगरीय निकायों की आवाज को मजबूती से प्रदेश स्तर पर उठाऊंगा।"
क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी अस्सू नेमा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन