Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

पुण्यतिथि पर आयोजन नरसिंहपुर जिला में।

कांग्रेस की बड़ी जवाबदारी

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

सुचना

स्वर्गीय मोनू पटेल को याद किया गया। : पुण्यतिथि पर आयोजन नरसिंहपुर जिला में।

Vinod Chouksey

Sat, May 2, 2026
Post views : 13

*मोनू भैया की चौथी पुण्यतिथि पर जिले भर में हुए सेवा कार्य, स्मृति स्थल से स्कूल तक दी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल सहित जनप्रतिनिधियों ने किया वृक्षारोपण, अस्पताल में लगा रक्तदान शिविर

गोटेगांव कीर्तिशेष मणिनागेंद्र सिंह जी पटेल "मोनू भैया" की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को नगर सहित पूरे जिले में विविध सेवा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्त परीक्षण एवं रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण तथा धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उन्हें स्मरण किया गया। मुख्य कार्यक्रम गोटेगांव स्थित मणि स्मृति स्थल, मणिनागेंद्र सिंह सैनिक पब्लिक स्कूल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए।

मणि स्मृति स्थल पर उमड़े श्रद्धालु, मंत्री पटेल ने दी पुष्पांजलि

सुबह गोटेगांव स्थित मणि स्मृति स्थल पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजी. सरदार सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, जनपद पंचायत अध्यक्ष आरती सतीश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा हाकम सिंह चढ़ार, राजकुमार जैन,राजू राजपूत, अंजनी दीपक सोनी, संतोष दुबे,स्नेहलता श्रीवास्तव, पंकज चौकसे, अर्जुन मालगुजार, विक्की तिवारी, संदीप पटेल संदीप विश्वकर्मा वीरेंद्र तिवारी सहित क्षेत्रीय पार्षदगण मौजूद रहे।

मोनू भैया मित्र मंडल, पार्षदगण, मातृशक्ति, वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने स्मृति स्थल पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके विचारों, संघर्ष और समाजसेवा के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि मोनू भैया ने शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में जो अलख जगाई, वह आज भी प्रेरणा दे रही है।

सैनिक स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश

स्मृति स्थल के कार्यक्रम के बाद लाठगांव बाईपास पर नवनिर्मित मणिनागेंद्र सिंह सैनिक पब्लिक स्कूल परिसर में वृक्षारोपण एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, सचिव इंजी. सरदार सिंह पटेल, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण किया।

इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों और मोनू भैया मित्र मंडली की टीम ने स्कूल परिसर में दर्जनों छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। उपस्थित लोगों ने मोनू भैया के पर्यावरण प्रेम को याद करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रह

दोपहर में गोटेगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्त परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मणिनागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सचिव इंजी. सरदार सिंह पटेल, विधायक महेंद्र नागेश, सीबीएमओ डॉ. एस.एस. धुर्वे, जनपद पंचायत अध्यक्ष आरती सतीश पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष पूनम जितेंद्र ठाकुर, अंजनी दीपक सोनी ने किया।

मोनू भैया मित्र मंडली के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 50 लोगों का रक्त परीक्षण किया गया और 52 यूनिट रक्तदान हुआ। चिकित्सकों ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक महेंद्र नागेश ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और मोनू भैया के विचारों को जीने का यही सच्चा तरीका है।

ठाकुर बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ, प्रसाद वितरण

शाम को स्थानीय ठाकुर बाबा जी मंदिर परिसर में धार्मिक आयोजन हुआ। यहां श्री ठाकुर बाबामहाराज जी का पूजन अर्चन किया गया। मोनू भैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सुंदरकांड पाठ, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Tags :

मोनू पटेल मित्र मंडल। नरसिंहपुर

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन