Sat 02 May 2026

ब्रेकिंग

पुण्यतिथि पर आयोजन नरसिंहपुर जिला में।

कांग्रेस की बड़ी जवाबदारी

अध्यक्ष दयाराम राय ने शुभकामनाएं दी।

संत शिवानंद जी चमत्कारी संत

108 कुंड का शोभा यात्रा कलश यात्रा निकाली।

सुचना

: मालवा मिल चौराहा इंदौर के यातायात को व्यवस्थित करने हेतु किए जा रहे हैं, विशेष प्रयास

Vinod Chouksey

Wed, Jul 21, 2021
Post views : 122

इंदौर - दिनांक 21 जुलाई 2021- शहर की यातायात व्यवस्था को और बेहतर व सुगम बनाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है

इसी अनुक्रम में आज दिनांक 21.07.2021 को अति पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अजीत सिंह चौहान व उनकी टीम ने मालवा मिल चौराहे की ट्राफिक संबंधित समस्याओं के निदान हेतु वहां का निरीक्षण किया गया
मालवा मिल चौराहा पर यातायात की समस्या लंबे समय से बनी हुई हैचौराहे पर ठेलो के अतिक्रमण एवं पाँच रास्तो से आने वाले यातायात के कारण अव्यवस्था बनी रहती हैयातायात को सुगम बनाने के लिये शीघ्र ही चौराहे पर यातायात यात्रिंकी के हिसाब से भी परिवर्तन किये जायेगे

उक्त चौराहे पर लेफ्ट टर्न की व्यवस्था तथा जंजीर वाला तिराहा , राजकुमार ब्रिज एवं लेन्टर्न चौराहे से आने वाले सडको के डिवायडर आगे तक बढाए जायेगे । इसके अतिरिक्ति ट्रैफिक रोटरी की डिजायन मे भी परिवर्तन किया जाएगा । वर्तमान मे चौराहे पर स्टापर एवं ट्राफिक कोन के द्वारा डिवायडर एवं लेफ्ट टर्न बना कर ट्रायल रन किया जा रहा है। यातायात अवरुद्ध ना हो इसके लिए चौराहे पर ठेलो द्वारा किया गया अतिक्रमण शीघ्र हटाया जावेगा, जिसके लिए नगर निगम से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। नगर निगम यातायात विभाग द्वारा शीघ्र उपरोक्तानुसार कार्य प्रारंभ किए जावेगे

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन