कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ने संभाला पदभार। : रीना बोरासी सेतिया ने इंदौर भोपाल में हलचल।
Thu, Dec 4, 2025
दिनांक: 03 दिसम्बर 2025
भोपाल
महिला कांग्रेस की ऐतिहासिक यात्रा: इंदौर से भोपाल तक निकली वाहन रैली, रीना बौरासी सेतिया ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का पदभार
“2 साल से बहनों को सरकार की लाडली होने का इंतजार” – रीना बौरासी सेतिया
“भारत सरकार महिलाओं की निजीता पर हमला कर रही है” – अलका लांबा
“भाजपा ने महिलाओं को दिया है धोखा” – जीतू पटवारी
“महिलाओं के अधिकार के लिए कांग्रेस संघर्ष करेगी” – उमंग सिंगार
मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस के इतिहास में पहली बार आज इंदौर से भोपाल तक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक रैली का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अलका लांबा ने किया। रैली के साथ ही महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुश्री रीना बौरासी सेतिया ने भोपाल पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।
✦ इंदौर से भोपाल तक ऐतिहासिक रैली
यह रैली इंदौर के अरविंदो अस्पताल चौराहा से प्रारंभ होकर सांवेर, तपोभूमि उज्जैन, देवास, सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर होते हुए भोपाल पहुँची। हर स्थान पर रैली का जोरदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में महिलाएँ और युवा इस रैली के स्वागत के लिए उमड़े।
भोपाल पहुंचने पर, भोपाल गैस त्रासदी की बरसी पर सभी कार्यकर्ताओं ने मोमबत्ती जलाकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
✦ रीना बौरासी सेतिया का संबोधन
पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए सुश्री रीना बौरासी सेतिया ने कहा:
“पिछले दो वर्षों में जो बहनें 18 वर्ष की हुईं हैं, सरकार उन्हें लाडली बहना योजना में शामिल नहीं कर रही है। सरकार इन बहनों को अपनी लाडली मानने को तैयार नहीं है। अब तो सरकार योजना का लाभ ले रहीं बहनों के नाम तक काटने की साज़िश कर रही है। यह अन्याय हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।”
✦ राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा का आरोप
सुश्री अलका लांबा ने कहा:
“मोदी सरकार मोबाइल कंपनियों को मजबूर कर रही है कि वे फोन में संचार साथी ऐप पहले से इंस्टॉल करें। यह ऐप जासूसी का माध्यम है, विशेष रूप से महिलाओं की निजीता पर हमला करने की साजिश है। भाजपा सरकार की यह नीति अस्वीकार्य है।”
✦ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का वक्तव्य
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने कहा:
“भाजपा ने लाडली बहनों को केवल छलावा दिया है। किसी बहन को एक भी महीने का ₹3000 नहीं मिला। प्रदेश में किसान खाद के लिए लाइन में लगते-लगते मर रहे हैं। सरकार की नीतियाँ पूरी तरह विफल हैं।”
✦ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार का संबोधन
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार ने कहा:
“प्रदेश में सरकार जनता को उसके हाल पर छोड़ चुकी है। किसान खाद की लाइनों में मर रहा है, आपदा में फसल नष्ट होने पर मुआवजा नहीं मिलता। कांग्रेस युवाओं, किसानों और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई हर कीमत पर लड़ेगी।”
✦ कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही, जिनमें पूर्व मंत्रीगण—जयवर्धन सिंह, सज्जन सिंह वर्मा, लखन घनघोरिया, मुकेश नायक, ओमकार मरकाम, सचिन यादव—सहित संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, विक्रांत भूरिया, विधायक महेश परमार, महेंद्र जोशी, विधायकद्वय सेना पटेल एवं अनुभा मुंजारे, अवनीश भार्गव, प्रवीण सक्सेना, विभा पटेल, नूरी खान तथा महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।
✦ महिला कांग्रेस के नए अध्याय की शुरुआत
महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री रीना बौरासी सेतिया ने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को गाँव-गाँव और वार्ड-वार्ड तक मजबूत करने का आह्वान किया।
रैली और पदभार ग्रहण समारोह में उत्साह, जोश और संगठनात्मक एकता का अद्भुत माहौल देखा गया। यह ऐतिहासिक यात्रा महिला कांग्रेस के नए दौर की शुरुआत साबित हुई।
— मीडिया विभाग
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
अब्दुल्लागंज नगर परिषद में भूमि पूजन हुआ। : चबूतरा टीन सेट निर्माण को लेकर।
Wed, Dec 3, 2025
नगर परिषद ओबेदुल्लागंज द्वारा शारदा नगर वार्ड न 15 में 5 लाख के लागत से चबूतरा एवं टीन शेड निर्माण का भूमि पूजन हुआ। इस अवसर पर ,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी चौकसे,भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र नागर एवं नपा उपाध्यक्ष श्रीमती नमीता अग्रवाल, वागीश अग्रवाल एवं वार्ड वासी उपस्थित रहे!
भ्रम टूट गया कविता का रस। : शब्द की परिभाषा जाने।
Sat, Nov 29, 2025
शीर्ष लेखन ✍️
#भ्रम_टूट_गया
अच्छा हुआ दोस्त,
भ्रम सारा टूट गया
साथ होने का तेरा वादा,
अब कही छूट गया ।।
अच्छा हुआ चलन नहीं रहा
किसी के भी विश्वास का
खुद के खुदा को आखिर,
किसी की कोई तलाश कहा ।।
दोस्ती की इस कहानी में,
तेरा घर मेरे आना–जाना सब
अच्छा हुआ वक्त के साथ-साथ
किताबी बातों की तरह छूट गया ।।
आज खाई हैं ,ठोकर तो जाना
जज्बाती होने का जमाना छूट गया
मतलबी दुनिया की रीति रिवाज है
सच्चे दोस्तों का याराना छूट गया ।।
हमने तो कोशिश की थी
हर रंग जमाने की यारी में,
तेरे विचारों की भी कहीं
बहुत गहरी खाई थी शायद ।।
दोस्ती के लिए, कहां रहा गया
वह दोस्ताना माहौल पहिले जैसा
मैं तो मुसाफिर हूं मेरे गांव का ही,
तेरे शहर आना मेरा अब छूट गया ।।
©®आशी प्रतिभा दुबे ( स्वतंत्र लेखिका)
मध्य प्रदेश, ग्वालियर