: 18 सितंबर को जिला युवा कांग्रेस द्वारा करेली में मनाया जाएगा 'बेरोजगारी दिवस'
Thu, Sep 16, 2021
*देश मे बढ़ती बेरोजगारी को लेकर 18 सितंबर को देश मे 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन पर साथ ही देश मे बढ़ती महंगाई को लेकर नरसिहपुर जिला युवा कांग्रेस द्वारा करेली (प्रेस चौराहा) में मध्यप्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं पूर्व विधायक श्री सुनील जायसवाल जी , पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र रघुवंशी जी , मंडलम अध्यक्ष श्री शरद तिवारी जी , युवा नेता श्री मनीष कौरव जी , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राहुल हितेश ठाकुर जी की उपस्थिति में दिनांक 18 / 9 / 2021 को दोपहर 1 बजे बरमान चौराहा करेली में नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र सरकार का धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा ।*
*आप सभी कांग्रेस के कार्यककर्ताओ पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों से उपस्थिति की अपील है ।*
🔴🇮🇪18 सितंबर दोपहर 1 बजे बरमान चौराहा करेली
🇮🇪🔴
विनम्र आशापूर्ण निवेदन समस्त पत्रकार बंधु
🙏
निवेदक - युवा कांग्रेस जिला नरसिहपुर
🙏
: शिक्षकों द्वारा शिक्षा क्षेत्र में प्रयास जारी,,
Thu, Sep 16, 2021
शिक्षक एवं अभिभावको की वैठक सम्पन्न - विगत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में अभिभावकों एवं शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई जिसमें पालको से बच्चों से संबंधित चर्चाएं हैं और पालकों को बताया गया आप अपने घरों पर बच्चों को एक कोना बनाकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करे और जो भी घटना आया हूं बच्चे शिक्षको से संपर्क करके उन कठिनाइयों को हल करें आगामी 20 सितंबर से कक्षा पहली से पांचवी तक के स्कूल 50% उपस्थिति के साथ खुल रहे हैं तो आप सभी कोराना गाइडलाइन का पालन करते हुये वच्चो को मास्क लगाकर शाला भेजे और पानी की वाटल साथ मे भेजे इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल कृष्णकांत कोरव और सभी पालक उपस्थित रहे
: शालाओं में शिक्षक अभिभावक बैठकों का आयोजन शुरू हुआ,
Wed, Sep 15, 2021
शालाओं में शिक्षक अभिभावक बैठकों का आयोजन शुरू
गाडरवारा। बीते बुधवार से क्षेत्र की समस्त शासकीय शालाओं में स्कूल शिक्षा विभाग एवं राज्य शिक्षा केन्द्र से प्राप्त निर्देशानुसार शिक्षक अभिभावक बेठको का आयोजन शुरू हो गया। कोविड प्रोटोकाल के तहत आयोजित हुई बैठकें 16 और 17 सिंतम्बर को भी होगी। बेठको में शिक्षको द्वारा अभिभावको को बेस लाइन टेस्ट के परिणाम, शिक्षण एवं आकदमिक योजना, हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम के तहत बच्चों के पढ़ाई हेतु घर में पढ़ाई का स्थान सुनिश्चित करने , दक्षता उन्नयन एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी संबंधी जानकारी दी गई । बेठको में अभिभावकों को त्रैमासिक परीक्षा एवं 20 सिंतम्बर से पहली से पांचवी तक के स्कुलो के 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलने की जानकारी दी गई एवं बच्चों को कोविड गाइडलाइन के तहत मास्क पहनाकर स्कूल भेजने के निर्देश दिए गए। बैठकों में स्कुलो के प्राचार्यो, प्रधानपाठकों, प्रभारियों, शिक्षको के अलावा अभिभावकों की उपस्थिति रही।