: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर करेली के 28 बूथों पर कार्यकम हुआ l
Sat, Sep 25, 2021
करेली पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा सभी बूथों पर मनाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के नरसिंहपुर जिले के प्रभारी श्री सुधीर जी अग्रवाल एवं विधायक श्री जालम सिंह जी पटेल ने करेली शहर के समस्त 28 बूथों पर पहुंचकर कार्यकम को संवोधित करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला l और बूथ प्रभारी ,बूथ एजेंटों को शाल श्री फल देकर सन्मानित किया l आयोजित होने वाले कार्यक्रम पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बूथ स्तरीय कार्यक्रम भाजपा नगर मण्डल करेली के तत्वाधन में बूथ क्रमांक. 105 - सुभाष वार्ड, उपेंद्र काले जी का निवास सुबह 9:30 बजे
बूथ क्रमांक.106 - सुभाष वार्ड नीरज पटेल जी का निवास सुबह 9:45 बजे
बूथ क्रमांक.107 - जयप्रकाश वार्ड यश लूनावत जी निवास सुबह 10:00 बजे*बूथ क्रमांक.114 - *निरंजन वार्ड इंद्रपाल सग्गू जी का निवास सुबह 10:15 बजे
बूथ क्रमांक 113 - निरंजन वार्ड अनिल विश्वकर्मा जी का निवास सुबह 10:30 बजे lबूथ क्रमांक 108 - हनुमान वार्ड राजकुमार माली जी का निवास समय 10:45 बजे lबूथ क्रमांक 109 - हनुमान वार्ड सरसला देवी मंदिर समय सुबह 11:00 बजे
बूथ क्रमांक 110 - हनुमान वार्ड शरद स्थापक जी का निवास स्थान 11:15 बजे
बूथ क्रमांक संख्या 111 - अम्बेडकर वार्ड भूपेंद्र ठाकुर जी की दुकान सुबह 11:30 बजे
बूथ क्रमांक 116 - गणेश वार्ड पार्षद रंजीता कौर जी का निवास स्थान 11:45 बजे
बूथ क्रमांक 112 - अम्बेडकर वार्ड स्थान गीता जाट जी का निवास समय 12:00 बजे
बूथ क्रमांक संख्या 116 - गणेश वार्ड गोलछा जी के निवास समय 12:15 बजे
बूथ क्रमांक संख्या 127 - राजेंद्र वार्ड सन्दीप ममार जी का निवास दोपहर 2 बजे
बूथ क्रमांक संख्या 117 - राधा बल्लभ वार्ड सचिन नेमा जी का निवास दोपहर 2:30 बजे
बूथ क्रमांक 118 - लक्ष्मी नारायण वार्ड राकेश जी बड़कुर का निवास समय 2:45 बूथ क्रमांक संख्या 126 - राम वार्ड अंकित पांडे जी का निवास समय 3:00 बजे
बूथ क्रमांक 119 नरसिंह वार्ड महाकाली मंदिर 3:15 बजे
बूथ क्रमांक 128 - महेंद्र वार्ड पार्क 3:30 बजे
बूथ क्रमांक 129 - महेंद्र वार्ड शिवाजी नगर पार्क 3:45 बजे*
बूथ क्रमांक 121 - नरसिंह वार्ड श्री जी पुरम कालोनी शाम 4.00 बजे
बूथ क्रमांक 122- नरसिंह वार्ड स्वतंत्र पटेल जी का निवास शाम 4:15 बजे
बूथ क्रमांक 124 - महादेव वार्ड नीरज झरिया जी का निवास शाम 4:30 बजे
बूथ क्रमांक 125 - महादेव वार्ड रोहित मेहरा जी का निवास समय 4:45 बजे
बूथ क्रमांक 131 - महात्मा गांधी वार्ड महेश फौजी जी का निवास शाम 5 बजे*बूथ क्रमांक 132 - शास्त्री वार्ड मुकेश रघुवंशी जी का निवास 5:15 बजे किया गया l इस अवसर पर मंडल प्रभारी विनीत नेमा , सुरेश नेमा किशन रघुवंशी ,कोदुलाल पटेल सन्तोष तेहिया , सत्य प्रकाश साहनी ,उपेंद्र काले ,अखिलेश ज्योतिषी , रामस्नेही पाठक अनिल दुवे उपेंद्र काले ,गौतम जैन , सन्दीप ममार ,हरिओम रघुवंशी , संदीप ममार महेश रघुवंशी ,मुकेश रघुवंशी ,सुरेंद्र मोहन नेमा , ब्रजेश माते ,गुड्डा पाठक , मोहन रघुवंशी ,केलाश रघुवंशी ,गोलू रघुवंशी ,राजेन्द्र रघुवंशी अखिलेश रघुवंशी ,गुड्डा रघुवंशी ,भारत भशीन कालूराम सोनी ,दुर्गेश मेहरा , राघवेन्द्र रघुवंशी ,मुकेश सिंघई विधायक मीडिया प्रभारी भागीरथ तिवारी महेंद्र छावड़ा गजेंद्र आचार्य ,भूपेंद्र ठाकुर ,सुशील ठाकुर ,प्रखर दुवे चंचल गुप्ता , बिनीत विश्कर्मा गोपाल मेहरा ,सौरभ रघुवंशी , श्री मति नीतू आचार्य ,मीणा मंडलोई , जिला मंत्री बीना ओसवाल श्री मति रंजीता छाबड़ा , श्री मति बेजनयती ठाकुर , श्री मति प्रज्ञा लूनावत ,श्री मति रानी ओसवाल ,श्री मति गीता जाट आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम के दौरान हनुमान वार्ड में कांग्रेसी कार्यकर्ता कन्हैया यादव ओर पिपरिया रंकाई के मानसिंह मेहरा सन्तोष रावत ने भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर विधायक श्री पटेल , जिला प्रभारी श्री अग्रवाल के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिनका पार्टी का गमछा पहना कर स्वागत किया l
: स्कूलों में हुआ शाला प्रबंधन समितियों का गठन
Thu, Sep 23, 2021
गाडरवारा। स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था में बेहतर प्रबंधन और शैक्षिक गतिविधियों के संचालन के लिए क्षेत्र की सभी शासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक एवं कक्षा पहली से आठवीं तक संचालित संयुक्त माध्यमिक स्कूलों में शाला प्रबंधन समितियों का गठन राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार बीते बुधवार को किया गया । विदित हो की शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत सभी शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों में शाला प्रबंधन समितियों का गठन किया जाता है। ये समितियां बच्चों के शाला नामांकन, नियमित उपस्थिति, गुणवत्तायुक्त शिक्षा और अधोसंरचना कार्यों के साथ बच्चों के बहुआयामी विकास में महत्वपूर्ण भमिका निभाती हैं।
इन समितियों का कार्यकाल आगामी 2 शैक्षणिक सत्रों के लिए निर्धारित होगा। गठित हुई शाला प्रबंधन समितियों के 18 सदस्यों में शाला में अध्ययनरत् बच्चों के पालक, शाला के प्रधान शिक्षक, वरिष्ठतम् महिला शिक्षिका तथा स्थानीय वार्ड के पंच/पार्षद या स्थानीय निकाय के सरपंच/अध्यक्ष/महापौर द्वारा नामित अन्य वार्ड की एक महिला पंच/पार्षद के रुप में निर्वाचित जनप्रतिनिधि को शामिल किया गया। इन समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन विद्यार्थियों के अभिभावकों में से किया गया। वहीं शाला के प्रधान पाठक समिति के सचिव बनाये गए। उल्लेखनीय है की शासन द्वारा शाला के स्थानीय प्रबंधन के अधिकार भी इन समितियों को सौंपे गए हैं।
: जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्कूल खुलने का शुभारंभ
Wed, Sep 22, 2021
गाडरवारा। बीते सोमवार को राज्य शासन के निर्देशानुसार प्राथमिक शालायें खुलने पर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने प्रदेश की राज्य स्तरीय मॉडल शाला शासकीय प्राथमिक बालक शाला तूमड़ा पहुंचकर घंटा बजाकर स्कूल खुलने की शुरुआत की । तत्पश्चात उन्होंने शाला का भ्रमण कर शौचालय व परिसर की स्वच्छता, हैन्डबास यूनिट में साबुन व स्कूल में पर्याप्त सैनीटाइजर की उपलब्धता, बच्चों के चेहरे पर मास्क के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन ,शालेय अभिलेख एवं राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे 2021 के अभ्यास की स्तिथि आदि का गहनता पूर्वक जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुँकर बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से बच्चों से प्रश्न पूछे एवं बच्चों द्वारा सही जबाव देने पर उनकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान श्रीमती बिल्सन ने शाला के नवाचारी शिक्षक हल्के वीर पटैल के नवाचारों का अवलोकन किया एवं नवाचारों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसे विद्यार्थियों के अनुरूप व उपयोगी बताया। विद्यालय के उपरांत उन्होंने पैदल एक छात्रा के घर पहुँचकर कोरोना महामारी के दौरान शिक्षक हल्के वीर पटैल द्वारा संचालित किए जा रहे मैरा घर- मेरी पाठशाला अभियान का निरीक्षण किया। उक्त अवसर पर उन्होंने छात्रा से घरों की दीवारों पर अंकित शैक्षणिक लेखन को पढ़वाकर देखा एवं शिक्षक की इस मुहिम को एक सफल नवाचार बताया।