: पत्रकार स्वः हीरालाल जैन का पुण्य स्मरण दिवस कल रविवार को…
Sat, Oct 30, 2021
फल वितरण,पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन…
करेली….नगर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन,शिखरचंद जैन के पिता,युवा पत्रकार अमित जैन के नाना, पत्रकार स्वः हीरालाल जैन की कल 31 अक्टूबर रविवार को 32 वें पुण्य स्मरण दिवस पर नर्मदांचल पत्रकार संघ व जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश नरसिंहपुर के साथियों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में अपरांह 1 बजे से फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित है तो सायंकाल 7 बजे से पं हरिविष्णु कामथ वाचनालय मे पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है।नगर के पत्रकारिता जगत के स्तंभ स्वःजैन ने पत्रकारिता क्षेत्र को अनेक उचाईयां दी थी।दिगम्बर जैन समाज के उन्नयन हेतु उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया तो संपूर्ण जीवन सादगी के साथ समाजसेवा व पत्रकारिता में व्यतीत किया।कल उनके पुण्य स्मरण दिवस पर सभी नगरवासियों से उपस्थिति का आग्रह है।
पत्रकार स्वः हीरालाल जैन का पुण्य स्मरण दिवस कल रविवार को…
फल वितरण,पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन…
करेली….नगर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश जैन,शिखरचंद जैन के पिता,युवा पत्रकार अमित जैन के नाना, पत्रकार स्वः हीरालाल जैन की कल 31 अक्टूबर रविवार को 32 वें पुण्य स्मरण दिवस पर नर्मदांचल पत्रकार संघ व जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश नरसिंहपुर के साथियों द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करेली में अपरांह 1 बजे से फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित है तो सायंकाल 7 बजे से पं हरिविष्णु कामथ वाचनालय मे पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है।नगर के पत्रकारिता जगत के स्तंभ स्वःजैन ने पत्रकारिता क्षेत्र को अनेक उचाईयां दी थी।दिगम्बर जैन समाज के उन्नयन हेतु उन्होंने अपना अमूल्य योगदान दिया तो संपूर्ण जीवन सादगी के साथ समाजसेवा व पत्रकारिता में व्यतीत किया।कल उनके पुण्य स्मरण दिवस पर सभी नगरवासियों से उपस्थिति का आग्रह है।
: जनशिक्षा केंद्रों पर हुआ शैक्षिक संवादों का आयोजन
Sat, Oct 9, 2021
गाडरवारा। शनिवार को जिला शिक्षा केंद्र एवं जनपद शिक्षा केंद्र साईंखेड़ा के निर्देशन में साईखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत समस्त जनशिक्षा केंद्रों पर साप्ताहिक शैक्षिक संवाद का आयोजन कर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की तैयारी पर चर्चा की गई । तत्सबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बीएसी योगेंद्र झारिया ने बताया की जनशिक्षा केंद्र साईंखेड़ा, बनवारी, आमगांव छोटा, पलोहा बड़ा, बम्होरी कलां, कन्या नवीन एवं आदर्श स्कूल गाडरवारा में क्लस्टर प्रभारियों एवं जनशिक्षको सहित शाला प्रभारियों की उपस्थिति में आयोजित शैक्षिक संवाद मे कक्षा 3, 5 और 8 के साप्ताहिक टेस्ट , मॉक टेस्ट में कठिन प्रश्नों का विश्लेषण किया गया एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा आसान तरीक़े से उन प्रश्नों को हल कराना समझाया गया। शैक्षिक संवाद में सीखने के प्रतिफल के आधार पर राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे की प्रश्नबैंक द्वारा तैयारी किए जाने पर चर्चा की गई। ग्राम आमगांव छोटा में साईखेड़ा बीईओ प्रताप नारायण ने शिक्षको से कहा की लंबे अरसे बाद स्कूल खुलने पर बच्चों को बेहतर शिक्षा देना एवं उनके पढ़ाई के स्तर को सुधारना जिम्मेदारी वाला कार्य है। बीआरसी चंदन शर्मा ने साईंखेड़ा के शैक्षिक संवाद में कहा की सभी शिक्षक समय पर शालाओं का संचालन करें एवं शाला परिसरों में साफ सफाई का ध्यान रखें। शैक्षिक संवाद में बीएसी संदीप स्थापक, मनीराम मेहरा, प्रधानपाठक प्रसन्न खत्री, जनशिक्षक प्रशान्त राय, सुरेन्द्र राजपूत, नेपाल झारिया, देवी सिंह कीर, बनवारी लाल नागवंशी, मो अपसार खान, प्रमोद पठारिया, रामकृष्ण अहिरवार, प्रदीप मालवीय एवं क्लस्टर प्रभारियों आर के पाराशर, व्ही के चौरसिया,राजेन्द्र गुप्ता, प्रशांत पटैल,आज़ाद कौरव, विश्वनाथ शर्मा, पवन राजौरिया आदि का सहयोग रहा
:
Sat, Oct 9, 2021
नशा मुक्ति पर विविध प्रतियोगितायें आयोजित
गाडरवारा। बीते शनिवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल में जिले के कलेक्टर रोहित सिंह के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के आदेश के परिपालन में नशा मुक्ति सप्ताह के तहत रंगोली, भाषण, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन शासकीय आदर्श स्कूल, कन्या नवीन विद्या भवन , शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला एवं बीटीआई स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। प्रतियोगिताओ के उपरांत पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण ने कहा की समाज मे नशे का प्रचलन जोरों पर है। समाज मे नशा मुक्ति को जड़ मूल से समाप्त करने के लिए जनजागरण की जरूरत है। प्राचार्य अनूप शर्मा ने कहा की नशा मुक्ति के लिए छात्र छात्राएँ अपने आसपास के लोगो को जागृत करने का काम बखूबी कर सकते है। प्राचार्य के के वर्मा ने कहा की प्रतियोगिताओ में छात्र छात्राओं ने सहभागिता दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अर्पणा ब्राउन एवं अंत मे आभार प्रदर्शन प्रभारी प्राचार्य जयमोहन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता में प्रथम मोना कौरव, द्वितीय आराधना नंदा एवं तृतीय सूरज कौरव, क्विज प्रतियोगिता में प्रथम सेजल गुप्ता, द्वितीय महिमा लोधी एवं तृतीय महक दुबे , रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम ऋतु विश्वकर्मा, द्वितीय मुस्कान किरार एवं तृतीय भाग्यश्री दुबे , निबंध प्रतियोगिता में प्रथम निधि भार्गव, द्वितीय आर्यन कोसठी एवं तृतीय रोहित जाटव को अतिथियॉ द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पैन भेँटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शाला स्तर पर सराहनीय प्रयास करने वाले छात्र छात्राओं एवं सभी प्रतिभागियों को भी पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ज्योत्सना दुबे, मलखान मेहरा, के के राजोरिया,मनमोहन शर्मा, अनुज जैन , मधुसूदन पटैल सहित सभी चारो स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।