: सहायक कलेक्टर ने डीईओ के साथ किया स्कुलो का निरीक्षण
Sat, Nov 13, 2021
गाडरवारा। Narsingpur जिले के सहायक कलेक्टर नागार्जुन बी गौड़ा ने जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के साथ चीचली विकासखण्ड अंतर्गत अशासकीय स्कूल श्री साई पब्लिक चीचली, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, शासकीय हाईस्कूल गांगई एवं गाडरवारा में बीटीआई स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने श्री साईं पब्लिक स्कूल एवं शासकीय हाईस्कूल में चल रहे एनएएस सर्वे का जायजा लेते हुए माइक्रो आब्जर्बर से संपूर्ण जानकारी ली। उन्होंने हाईस्कूल गांगई की प्रयोगशाला में आवश्यक सामग्री जल्द उपलब्ध कराने एवं स्मार्ट टीवी के जरिये स्मार्ट क्लास संचालित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट विद्यालय चीचली में प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या ने सहायक कलेक्टर एवं डीईओ को विद्यालय में संचालित शेक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी। सहायक कलेक्टर श्री गौड़ा ने प्रयोगशाला में जाकर छात्र छात्राओं द्वारा किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनसे अच्छी पढ़ाई कर जीवन मे आगे बढ़ने की बात कही। बीटीआई स्कूल गाडरवारा में सहायक कलेक्टर एवं डीईओ को उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया ने उनके द्वारा बेहतर ढंग से तैयार की गई रसायन शास्त्र विषय का प्रयोगशाला का अवलोकन करवाया। इस दौरान श्री राजौरिया ने उनके द्वारा कराये जा रहे विभिन्न प्रकार के प्रयोगों की उन्हें जानकारी दी । सहायक कलेक्टर ने श्री राजोरिया द्वारा बनाई गई प्रयोगशाला की प्रशंसा करते हुए अन्य स्कुलो में भी इसी तरह की प्रयोगशाला बनाने की अपेक्षा जताई। निरीक्षणो के दौरान प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या,गजेंद्र नायक, जयमोहन शर्मा, बीआरसी डी के पटैल, विक्रम शर्मा,मधुसूदन पटैल,सुखराम सेन, जितेंद्र प्रजापति, डी के साहू, रोहित वाल्मीक आदि साथ रहे। उक्त अवसरों पर मनमोहन शर्मा, मलखान मेहरा, अर्पणा ब्राउन, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव, कपिल मालवीय, पवन सोनी, श्री राम जायसवाल,नेहा नेमा, रुक्मणि ठाकुर, सुलेखा शर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित मिले। उक्ताशय की जानकारी जिला मीडिया दल के सदस्य मधूसूदन पटैल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी ।
: शिक्षा चेतना यात्रा की प्रेरणा से शालाओं का हो रहा कायाकल्प
Sat, Nov 13, 2021
गाडरवारा। सम्पूर्ण जिले में शिक्षा चेतना यात्रा के माध्यम से शिक्षा की अलख जगाने व शिक्षकों में नई ऊर्जा का संचार करने वाले शिक्षक हल्के वीर पटैल से प्रेरित होकर विगत पन्द्रह दिवसों में जिले के अनेक शासकीय शालाओं की तस्वीर दुरुत गति से बदली है जहाँ एक ओर शालाओं के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाया गया है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों ने भी अपने पढ़ाने के तरीकों में सकारात्मक बदलाव किये हैं। इसी कड़ी में विकासखंड साईंखेड़ा की दर्जनों शालाओं को शिक्षा चेतना यात्रा के मार्गदर्शन में चित्रकला व पेन्टिंग के जरिये आकर्षक व बालकेन्द्रित बनाया गया है। इस मुहिम को अमलीजामा पहनाने में विशेषकर रविवार और दीपावली के अवकाशों का उपयोग किया गया है। इसमें इन शालाओं के शिक्षकों व विशेषकर शाला प्रमुखों की बड़ी भूमिका रही है। ब्लॉक की अनुपम व आकर्षक शालाओं में शासकीय प्राथमिक शाला खिरका टोला साईंखेड़ा, शासकीय प्राथमिक शाला सेठान, शासकीय प्राथमिक शाला बम्हौरी खुर्द,शासकीय प्राथमिक शाला देवरी,शासकीय प्राथमिक शाला संजय नगर, रम्पुरा, शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला रम्पुरा आदि इनके अलावा विकासखंड की बहुत से शालाओं में कार्य प्रगति पर है। चेतना यात्रा के प्रमुख हल्के वीर पटैल प्रमुखता से तीन बिन्दुओं पर विशेष फोकस किये हुए है जिनमे विद्यार्थियों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ,शालाओं में खेल व व्यायाम गतिविधियाँ एवं स्वच्छता का क्रियान्वयन शामिल है। शिक्षक श्री पटैल ने बताया कि शिक्षा चेतना की प्रतिदिन की गतिविधियाों से सी.ई.ओ जिला पंचायत नरसिंहपुर एवं डी.ई.ओ.नरसिंहपुर को अवगत कराया जाता है। शिक्षा चेतना की रोशनी जिले में सतत् दीप्तिमान रहे इसके लिए व्हाइट साप ग्रुप, फेस बुक व दूरभाष पर चेतना यात्रा प्रमुख जिले के शिक्षकों से संवाद स्थापित कर उन्हें प्रेरित करते हैं व उनकी शाला की ताजा तस्वीरें प्राप्त कर उनकी समीक्षा करते हैं। शिक्षा चेतना की इस पहल से जिले में शिक्षा की नई क्रांति आयी है और जहाँ जहाँ सकारात्मक बदलाव देखे जा रहे हैं।
: ग्राम पंचायत भवन में लगेगी शासकीय प्राथमिक शाला
Mon, Nov 8, 2021
जर्जर शाला भवन को देखते हुए डीईओ ने दी अनुमति
गाडरवारा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने बच्चों एवं शिक्षको की सुरक्षा के मद्देनजर साईंखेड़ा विकासखण्ड अंतर्गत समीपी ग्राम चामचौन की जर्जर शासकीय प्राथमिक शाला को अब ग्राम पंचायत भवन में लगाने की अनुमति प्रदान की है। विदित हो की उक्त शाला का भवन जीर्ण शीर्ण स्तिथि में आ गया है। अकटुबर माह में साईखेड़ा बीईओ प्रताप नारायण ने शासकीय प्राथमिक शाला चामचौन का निरीक्षण किया था। उन्होंने उस समय देखा कि शाला भवन पढ़ने हेतु सुरक्षित नही है। तत्सबंध में बीईओ कार्यालय साईंखेड़ा द्वारा पत्र के माध्यम से तदाशय की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नरसिंहपुर को भेजकर शाला भवन को ग्राम सरपंच की सहमति एवं शाला प्रबंधन समिति की बेठक में लिए गए निर्णय के आधार पर ग्राम पंचायत भवन में लगाने की अनुमति चाही गई थी । इसी पत्र के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती विल्सन ने अनुमति दे दी है। उल्लेखनीय है की शासकीय प्राथमिक शाला चामचौन में 57 बच्चे पढ़ते है।