: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Tue, Dec 7, 2021
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्री रोहित सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा और सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री मनोज ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शिवहरे, जिला परिवहन अधिकारी श्री जितेन्द्र शर्मा, समिति के अन्य सदस्य और अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में निर्णय लेकर निर्देशित किया गया कि सभी सुगर मिल संचालकों द्वारा मिल प्रांगण में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाये। किसानों को एसएमएस भेजकर ही सुगर फैक्ट्री बुलाया जाये। वे यह सुनिश्चित करें कि गन्ने की ट्राली पहले आयें- पहले पायें के आधार पर ही फैक्ट्री में प्रवेश करें। सुगर मिलों की ट्रालियों का पंजीयन कराना सुनिश्चित किया जाये। सुगर मिलों में आने वाली सभी ट्रालियों पर सुगर मिलों द्वारा रेडियम रिफ्लेक्टर लगाया जाये।
रॉयल पैलेस मैरिज गार्डन गाडरवारा के सामने बायपास पर एनटीपीसी की तरफ जाने के लिए मोड़ पर रैलिंग/ स्पीड ब्रेकर रिफ्लेक्टर पेंट के साथ होना चाहिये। गाडरवारा में पलोहा तिराहा (शक्कर नदी) पर अतिक्रमण हटाया जावे। गोटेगांव से नरसिंहपुर और कौंड़िया से पिपरिया रोड पर साइड शोल्डर ठीक कर रोड की साइड मार्किंग अवश्य की जावे। सालीचौका तिगड्डा से लिंक रोड करीब 20 फीट को जोड़ा जाये। शांतिदूत तिराहा गाडरवारा का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जावे।
सभी वाहनों की चैकिंग की जाये। ब्रीद एनालाइजर से मोटर साईकिल चालकों, कार चालकों और माईनिंग क्षेत्र में डम्पर चालकों का परीक्षण किया जावे। नेशनल हाईवे से जुड़ने वाली रोडों पर स्पीड ब्रेकर बनाकर उन पर रेडियम पेंट किया जाये। करेली में डीएम पैलेस से कृष्णा ढाबा तक सर्विस रोड का निर्माण किया जाये। नेशनल हाईवे से पशुओं को हटाकर गौशालाओं में पहुंचाया जावे। नगरीय क्षेत्र में सड़क के बीच में स्थित बिजली के खम्बों को रीलोकेट किया जावे।
Jansampark Madhya Pradesh
: चीचली एवं साईंखेड़ा विकासखण्ड के दिव्यांग छात्र छात्राओं ने नाम किया रोशन
Sun, Dec 5, 2021
गाडरवारा। गत दिवस जिला शिक्षा केंद्र द्वारा नरसिंहपुर में आयोजित दिव्यांग छात्र छात्राओं की जिला स्तरीय खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिताओ में चीचली एवं साईंखेड़ा विकासखंडों के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बलबूते जिले में नाम रोशन किया है। जिला मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटेल ने बताया की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ में चीचली विकासखण्ड की चित्रकला बालिका वर्ग में प्रथम स्थान किशवर बी,रंगोली में अमृता प्रथम स्थान, 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में अनिकेत ने प्रथम स्थान , शिवम बाथरे ने द्वितीय स्थान,
50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में भावना चौधरी ने प्रथम स्थान , खुशबू यादव ने द्वितीय स्थान,
मटकी फोड़ में राहुल ठाकुर ने प्रथम स्थान,कुर्सी दौड़ बालक वर्ग में अनिकेत ने प्रथम स्थान, शिवम बाथरे ने द्वितीय स्थान, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता बालिका वर्ग में शुभि ताम्रकार ने द्वितीय स्थान, नींबू दौड़ बालक वर्ग में शिवम बाथरे ने प्रथम स्थान ,अर्जन ने द्वितीय स्थान एवं बालिका वर्ग में शुभि ताम्रकार ने प्रथम स्थान , भावना चौधरी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी प्रकार साईखेड़ा विकासखण्ड से गायत्री पूरी गोस्वामी ने 50 मीटर दौड़ में प्रथम,पूनम ठाकुर ने कुर्सी दौड़ में तीसरा एवं 50 मीटर दौड़ में तीसरा , तीरथ कहार ने दौड़ में तीसरा , सूरज श्रीवास ने चम्मच दौड़ में तीसरा एवं राजा नोरिया ने मटकी फोड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विदित हो कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओ में शामिल होंने चीचली ब्लाक के दिव्यांग छात्र छात्राएँ बीएसी अरुण दुबे एवं लेखराम गौतम तथा साईंखेड़ा ब्लॉक के दिव्यांग बच्चे बीआरसी चंदन शर्मा, बीएसी योगेन्द्र झारिया , प्रभात रूसिया एवं पवन राजौरिया के साथ शामिल हुए थे। सफल छात्र छात्राओं को बीईओ प्रतापनारायण , एएस मसराम, बीआरसी डी के पटैल सहित समस्त संकुल प्राचार्यो ने शुभकामनाएं दी है।
: प्रतियोगिताओ में शामिल होने दिव्यांग बच्चे हुए रवाना
Fri, Dec 3, 2021
गाडरवारा। विश्व दिव्यांग दिवस पर जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा नरसिंहपुर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होने हेतु साईंखेड़ा विकासखण्ड की शासकीय शालाओं के 1 से 8 वी तक के दिव्यांग छात्र छात्राएँ गत दिवस बीआरसी चंदन शर्मा,बीएसी योगेंद्र झारिया, प्रभात रूसिया एवम पवन राजौरिया के साथ बस से रवाना हुए। स्थानीय रिलायंस पेट्रोल पंप पर जनशिक्षको प्रदीप मालवीय, प्रमोद पठारिया के शिक्षक महेश दास वैष्णव ने बच्चों को अच्छा प्रदर्शन करने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं दी। विदित हो की पिछले दिनों साईंखेड़ा जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा दिव्यांग बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम तीन स्थान हासिल कर चुके दिव्यांग बच्चे ही जिले में साईंखेड़ा ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करने गए हुए है।