विनायक न्यूज

नरसिंहपुर से भोपाल तक पत्रकार अधिकार पदयात्रा का अजाक्स संघ नरसिंहपुर ने गाडरवारा में किया स्वागत

गाडरवारा-नरसिंहपुर से शुरू हुई पत्रकार अधिकार पदयात्रा का आज गाडरवारा नगर में प्रवेश हुआ जहां पर शक्कर नदी के पुल के पास प्रवेश करते ही पत्रकार अधिकार पदयात्रा में चल रहे पत्रकार साथियों में ललित श्रीवास्तव एवं ताराचंद पटेल साथ ही उनके शामिल हुये अन्य कलमवीर जिनमें विनोद चौकसे,समीर खान,अमर नोरिया,भवानीशंकर कोष्टी,प्रह्लाद कौरव,कैलाश रजक,विवेक कुरचानिया,दिव्य कुमार काबरा,आदि।
तमाम पत्रकार साथियों का अजाक्स संघ के जिलाध्यक्ष बंशीलाल अहिरवार के साथ अजाक्स जिला प्रवक्ता मानक लाल मनु साथ ही अजाक्स के पदाधिकारी जिनमें, प्रेमकुमार कोरी, देवेंद्र पगारे, ज्योति पगारे राजकुमार ठाकुर,राघवेंद्र चौधरी,राजू ठाकुर, चेतराम चौधरी सहित अजाक्स के साथियों ने पत्रकार पदयात्रा में चल रहे पत्रकार साथियों का शॉल श्रीफल पुष्पमाला के साथ स्वागत किया एवं अजाक्स जिला शाखा नरसिंहपुर द्वारा प्रकाशित वर्ष 2024 का कैलेंडर भी भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।
साथ ही अजाक्स संघ जिला नरसिंहपुर ने पत्रकारों की विभिन्न मांगों का समर्थन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button